Balrampur: बारात में अचानक गायब हुआ मासूम, फिर जो हुआ उसे जानकर रह जाएंगे हैरान

बारात की भीड़ में अचानक गायब हुए सात साल के मासूम ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। हर तरफ चीख-पुकार और बेचैनी का माहौल था, लेकिन फिर हर्रैय्या पुलिस ने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया।

Balrampur: शादी-ब्याह की खुशियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बारात में शामिल एक सात वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। परिजनों की सांसें थम गईं, गांव में हड़कंप मच गया और हर किसी की नजरें बच्चे की तलाश में जुट गईं। लेकिन इसके बाद हर्रैय्या पुलिस ने जो तत्परता दिखाई, उसने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां लौटाईं बल्कि लोगों का भरोसा भी मजबूत कर दिया।

बारात की भीड़ में अचानक गायब हुआ बच्चा

मामला थाना हर्रैय्या क्षेत्र के भरसहिया गांव का है, जहां एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया सात वर्षीय बालक अचानक अपने परिवार से बिछड़ गया। शादी समारोह में तेज संगीत, भीड़भाड़ और चहल-पहल के बीच किसी को अंदाजा तक नहीं लगा कि बच्चा कब और कैसे भीड़ से अलग हो गया। कुछ समय बाद जब परिजनों ने बच्चे को आसपास नहीं देखा तो उनकी चिंता बढ़ गई। देखते ही देखते पूरा समारोह बच्चे की तलाश में जुट गया। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने एक मासूम बच्चे को अकेले भटकते देखा, जो बेहद डरा-सहमा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

नौकरी छोड़ी, समोसे बेचे और बना दिया 45 करोड़ का ब्रांड; जानिए इस कपल की कहानी

नहीं बता पा रहा था घर का पता

सूचना मिलते ही हर्रैय्या पुलिस हरकत में आ गई। बच्चे को सुरक्षित थाने लाया गया, लेकिन डर और घबराहट की वजह से वह अपने माता-पिता का नाम या घर का सही पता तक नहीं बता पा रहा था। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि आखिर बच्चे के परिवार तक कैसे पहुंचा जाए। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम को तत्काल सक्रिय किया। पुलिस ने बच्चे को भरोसा दिलाने के साथ-साथ उसके परिजनों की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया।

Mathura News: मंदिर में नंदी महाराज से लिपटा मिला अजगर, श्रद्धालुओं में कौतूहल

सोशल मीडिया बना मददगार

मिशन शक्ति टीम ने आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। बच्चे की तस्वीर और जरूरी जानकारी आसपास के गांवों, कस्बों और पुलिस ग्रुपों में तेजी से साझा की गई। पुलिस लगातार इलाके में पूछताछ भी करती रही। पुलिस की यह रणनीति जल्द ही रंग लाई। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद बच्चे के परिवार का सुराग मिल गया। इसके बाद पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए बच्चे की पहचान सुनिश्चित की। पहचान पूरी होने के बाद बच्चे को उसके पिता नफीस पुत्र नियाज के सुपुर्द कर दिया गया।

Location :  Balrampur

Published :  13 May 2026, 11:09 AM IST

Advertisement