बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, कैंटर की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत; जानें पूरा मामला

बदायूं के हजरतगंज गांव में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से 58 वर्षीय सतीश चंद्र तोमर की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है, वहीं ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 April 2026, 2:22 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र स्थित हजरतगंज गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित कैंटर ने सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान और परिवार में मातम

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान सतीश चंद्र तोमर (58) पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी हजरतगंज के रूप में हुई है। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश चंद्र तोमर गांव के पास सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान बरेली-मथुरा हाईवे की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर उनके परिजनों को सूचना दी।

मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटों के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

बदायूं में पासपोर्ट ऑफिस पर मंडराया खतरा! धमकी ने उड़ा दिए होश, किसने भेजा वो खौफनाक ई-मेल?

पुलिस की कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलने पर उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी से तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जाएगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UPSRTC का नया टाइम टेबल जारी, बदायूं डिपो से नई बस सेवाएं शुरू, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद हजरतगंज और आसपास के गांवों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और प्रशासन इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रहा है।

Location :  Budaun

Published :  16 April 2026, 2:22 PM IST

Advertisement