Sonbhadra: वेदांता प्लांट विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत, जानिये पूरा अपडेट

सोनभद्र के पीपरखाड़ गांव में उस समय मातम छा गया जब छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट हादसे में जान गवानें वाले तीन मजदूरों के शव एक साथ गांव पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Updated : 16 April 2026, 3:41 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: जिले के कोन थाना क्षेत्र स्थित पीपरखाड़ गांव में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक माहौल देखने को मिला। करीब 9 बजे तीन अलग-अलग एम्बुलेंस से एक साथ तीन मजदूरों के शव गांव पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया। गांव में चीख-पुकार और गम का माहौल छा गया, हर आंख नम दिखाई दी।

छत्तीसगढ़ में हुआ था भीषण हादसा

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को एक भीषण बॉयलर विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कई मजदूरों की जान चली गई, जिनमें पीपरखाड़ गांव के तीन युवक भी शामिल थे। विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sonbhadra: सवारियों से भरी पिकअप पलटने से दर्जन भर से अधिक घायल, मचा कोहराम

मृतकों की पहचान और पारिवारिक संबंध

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजू राम (40), बृजेश (31) और पंकज (25) के रूप में हुई है। राजू राम और बृजेश आपस में चचेरे भाई थे और बरवाहा टोला के निवासी थे, जबकि पंकज केवाल टोला का रहने वाला था। तीनों करीब तीन महीने पहले मजदूरी के लिए छत्तीसगढ़ गए थे।

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूरे गांव के लोग भी मौके पर जुट गए। हर तरफ दुख और शोक का माहौल था। महिलाओं की चीत्कार और परिजनों का विलाप सुनकर हर किसी का दिल दहल उठा।

Sonbhadra Murder Case: जुगैल पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

बाद में तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार कचनरवा पांडु नदी के घाट पर एक साथ किया गया। एक साथ उठती तीन अर्थियों को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव ने गमगीन माहौल में तीनों को अंतिम विदाई दी।

हादसे से क्षेत्र में शोक

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मजदूरी के लिए बाहर गए युवकों की इस तरह मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश और दुख दोनों है। लोग प्रशासन से ऐसे हादसों की जांच और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

Location :  Sonbhadra

Published :  16 April 2026, 3:41 PM IST

Advertisement