हिंदी
मामला जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। यहां शेखूपुर निवासी एक युवक द्वारा वीडियो बनाया गया। इस वीडियो में सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
हिन्दू संगठन ने थाने पर किया प्रदर्शन
Budaun: बदायूं जनपद में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का एक बड़ा सामने आया है। यहां एक युवक द्वारा वीडियो जारी कर दूसरे धर्म पर गंदी टिप्पणियां की गई, जिसके बाद लोगों में रोष फैल गया। लोगों के गुस्से को देख पुलिस हरकर में आई और दबिशें देने के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। यहां शेखूपुर निवासी एक युवक द्वारा वीडियो बनाया गया। इस वीडियो में सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
TMC ने भेज दिए 10 नाम, चुनाव आयोग ने मांगे थे सिर्फ पांच, EC से मुलाक़ात पर सस्पेंस
क्या है पूरा मामला?
वीडियो बनाने वाले आरोपी की पहचान शेखूपुर निवासी इश्हाक के रूप में की गई है। इश्हाक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। इसके बाद लोग आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के पास जा पहुंचे।
गोरखपुर डबल मर्डर केस: जांच में नया एंगल, क्या ‘घर का रास्ता’ ही बना दोहरी हत्या की वजह?
बताया जाता है कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी इश्हाक को पकड़कर शेखूपुर पुलिस चौकी लाया गया। आरोप है कि पुलिस ने मामले को चौकी में ही रफा-दफा कर डाला। पुलिस पर आरोपी के साथ आर्थिक समझौते कर उसको छोड़ने आरोप लगाया जा रहा है।
आरोपी को छोड़ने की जानकारी मिलते ही दोबारा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात होते-होते स्थिति और बिगड़ गई। बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शेखूपुर पुलिस चौकी और थाना सिविल लाइन पहुंच गए। गुस्साएं लोगों ने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ थाने के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।