मैनपुरी में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 July 2026, 6:58 AM IST
google-preferred

Mainpuri: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के ईशान नदी पुल पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

प्रदर्शनकारियों ने "जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है" और "चंदा चोर गद्दी छोड़" जैसे नारे लगाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से हुई तीखी नोंकझोंक

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, हालांकि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील की। इसके बावजूद काफी देर तक सपा कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

मैनपुरी में लूटकांड का बड़ा खुलासा! पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा, बरामदगी देख रह गए सब हैरान

प्रदर्शन के चलते ईशान नदी पुल और आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थी।

Location :  Mainpuri

Published :  22 July 2026, 6:52 AM IST

Related News

Advertisement