CJP Protest: ‘प्रदर्शन में शामिल बेटियों-बहनों के कपड़े फाड़े गये, प्राइवेट ड्रेस वाले लोग कौन थे’? अखिलेश यादव के बड़े आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान बेटियों और बहनों के कपड़े फाड़े जाने के आरोप लगाये। साथ ही प्राइवेट ड्रेस में कुछ लोगों के घुसने के भी आरोप लगाये।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 20 July 2026, 9:30 PM IST
google-preferred

New Delhi: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों का संसद मार्च सोमवार को सुर्खियों में बना रहा है। प्रदर्शन के दौरान संसद भवन के आसपास दिन भर काफी तनावपूर्ण माहौल देखा गया। प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से हटाने और संसद जाने से रोकने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आसूं गैस के गोले दागने पड़े।

अब इस पूरी घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सरकार और पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है।

बहनों-बेटियों के कपड़े फाड़ने का आरोप

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रोटेस्ट कर रही बेटियों और बहनों के कपड़े फाड़े जाने तक के आरोप लगाये है। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन के दौरान प्राइवेट ड्रेस में कुछ लोगों के घुसने के भी आरोप लगाये है। उन्होंने कहा कि वो कौन लोग थे, जो प्राइवेट ड्रेस में थे। इसकी जांच कौन करेगा।

ये भी पढ़ें- आखिर कैसे जंतर-मंतर का छोटा सा धरना बन गया देश का सबसे बड़ा युवा आंदोलन?

प्राइवेट ड्रेस में घुसने वालों की जांच कौन करेगा?

मीडिया के एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के कई युवा सांसदों को पुलिस दवारा थाने में बैठा दिया गया। इन सांसदों ने तस्वीरें देखी और बच्चों से मिले हैं। इन्होंने बच्चों की हालत देखी। उनका हालचाल पूछा। बताया गया कि बेटियों और बहनों के कपड़े फाड़े गये। कुछ लोग प्राइवेट ड्रेस में घुसे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्राइवेट ड्रेस में घुसने वालों की जांच कौन करेगा?

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की हिरासत से क्यों गरमाया बांदा का माहौल? जानिए कलेक्ट्रेट क्यों पहुंचे सैकड़ों युवा

बड़े पैमाने पर युवाओं को आई चोट

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में बड़े पैमाने पर युवाओं को चोट लगी है, बड़े पैमाने पर युवा और छात्र घायल हुए हैं। ये भाजपा सरकार का सबसे बड़ा फेलियर है। आप नीट की परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं, जो परीक्षा कराई उसमें जो धांधली हुई उसमें सब बीजेपी के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर छात्र नौजवान के साथ खड़ी है। हम चाहते हैं कि उनका भविष्य बेहतर हो। यूपी में तो बाकायदा 20 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। जिस सरकार में पेपर लीक हों, वहां कैसे युवाओं और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  20 July 2026, 8:31 PM IST

Related News

Advertisement