‘कौन हैं दिपके, मैं नहीं जानता’, फ्लाइट में हिरासत की कार्रवाई पर भड़का सहयात्री, प्रदर्शन पर उठाए सवाल
CJP प्रदर्शन से पहले 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई से दिल्ली पहुंची एक फ्लाइट में पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के उतरने के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके और उनके साथियों को विमान के भीतर ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस और दिपके के बीच बहस हुई और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए।