Ayodhya Ram Mandir: आज ट्रस्ट की सबसे अहम बैठक, नए महासचिव से चढ़ावे की व्यवस्था तक… क्या बदलने वाला है?

अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी। नए महासचिव के चयन, खाली पदों पर नियुक्ति, चढ़ावा चोरी मामले के बाद नई वित्तीय व्यवस्था, सुरक्षा और एसआईटी जांच समेत कई अहम मुद्दों पर बड़े फैसले संभव हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 July 2026, 8:58 AM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली अहम बैठक पर देशभर की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंदिर के प्रशासनिक ढांचे, वित्तीय व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा जवाबदेह बनाने की तैयारी में है।

नए महासचिव के चयन पर सबकी निगाहें

बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा ट्रस्ट के नए महासचिव का चयन है। सूत्रों के मुताबिक, यह पद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़े किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को मिल सकता है। पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद यह पद खाली है। इसके अलावा लंबे समय से रिक्त दो अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्ति की संभावना है।

चढ़ावे की व्यवस्था में हो सकते हैं बड़े बदलाव

चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट अब मंदिर की वित्तीय व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। बैठक में नोटों की गिनती, लेखा प्रणाली, बैंकिंग व्यवस्था, डिजिटल रिकॉर्ड, निगरानी तंत्र और कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और एसआईटी जांच की प्रगति पर भी मंथन किया जाएगा।

दो चरणों में होगी बैठक

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास के अनुसार बैठक मणिराम दास की छावनी में आयोजित होगी। पहला सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें खाली पदों पर नियुक्तियों पर विचार किया जाएगा। दूसरा सत्र शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रशासनिक सुधार, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

‘छात्रों के लिए जूता गंवाना भी मंज़ूर’, रिहाई के बाद भी नहीं थमी राहुल गांधी की शिक्षा क्रांति, जानें क्या है उनकी 3 बड़ी मांगें

इन नामों पर भी बन सकती है सहमति

सूत्रों के अनुसार, दिवंगत बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के रिक्त पद पर उनके पुत्र और साहित्यकार यतींद्र मिश्र को ट्रस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अयोध्या के किसी प्रमुख संत को भी ट्रस्ट में स्थान दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Sikkim Tunnel Accident: सुरंग में कैसे मची मौत की तबाही? 20 मजदूरों की मौत, अब जांच से खुलेगा सबसे बड़ा राज

अयोध्या पहुंचने लगे ट्रस्टी और विहिप पदाधिकारी

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के सदस्य और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी अयोध्या पहुंचने लगे हैं। युगपुरुष परमानंद और जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती मंगलवार शाम अयोध्या पहुंच गए, जबकि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बुधवार सुबह पहुंचेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे। वहीं विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी और वरिष्ठ संरक्षक दिनेश चंद्र भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट की भविष्य की कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  22 July 2026, 8:58 AM IST

Related News

Advertisement