मनचले से परेशान युवती ने खुद को दी ऐसी सजा कि पूरा क्षेत्र रह गया दंग, पुलिस भी हैरान

लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती ने मनचले से परेशान होकर ऐसे कदम उठाया कि पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद से  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 June 2026, 11:38 PM IST
google-preferred

Lakhimpur Kheri:  जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसने इलाके को झकझोर दिया। नौरंगाबाद गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।  सूचना मिलने पर सिंगाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार,नौरंगाबाद निवासी लालता प्रसाद की पुत्री मनीषा बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी, शनिवार को अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो मनीषा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अचानक लौट आया ‘मृत’ मान लिया व्यक्ति, जानें ऐसा क्या हुआ कि सब रह गए हैरान

परिजनों का आरोप

परिजनों ने बताया कि गांव का रहने वाला सचिन पुत्र दामोदर, काफी समय से मनीषा को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि युवक की हरकतों से मनीषा मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।  इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।

बाराबंकी में निर्माणाधीन इमारत बनी मौत का जाल, एक की मौत, 8 मजदूर घायल

पुलिस का बयान

सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  27 June 2026, 11:30 PM IST

Advertisement