बेटी की पढ़ाई का सपना देखने वाले पिता की सड़क पर टूटी सांसें! लखीमपुर खीरी में 45 वर्षीय छत्रपाल की DCM से कुचलकर मौत

बेटी का स्कूल में दाखिला कराने जा रहे पिता को आखिर कैसे मिली दर्दनाक मौत? पीछे से आई तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 22 October 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी बेटी का स्कूल में दाखिला कराने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता की मौत से तीन बच्चों के सिर से साया उठ गया है।

बेटी का दाखिला कराने जा रहे थे छत्रपाल

जानकारी के मुताबिक, ग्रांट नंबर 11 के तिलकपुर निवासी छत्रपाल (45) गुरुवार को अपनी बेटी का स्कूल में दाखिला कराने के लिए निकले थे। वह गोला कोतवाली क्षेत्र के बांकेगंज रोड पर सर्वोदय नगर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

लखीमपुर खीरी में भीषड़ ट्रक हादसा! 500 मीटर तक घिसटती रही बाइक, 3 की मौत

डीसीएम के पिछले पहिए के नीचे आए

टक्कर लगने के बाद छत्रपाल डीसीएम के पिछले पहिए के नीचे आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लखीमपुर से हमीरपुर तक मूसलाधार बारिश का कहर, जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

छत्रपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी का दाखिला कराने निकले पिता की इस तरह मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छत्रपाल अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। जिस पिता के साथ बेटी के स्कूल में दाखिले की उम्मीद जुड़ी थी, उसी पिता की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  22 October 2026, 3:32 PM IST

Advertisement