हिंदी
गाजियाबाद में रहस्यमयी वापसी (Img: AI)
Ghaziabad: वैशाली सेक्टर-5 स्थित कल्पना अपार्टमेंट निवासी गिरधर सिंह बिष्ट के जिंदा लौट आने के बाद हत्या के आरोप में नामजद तीनों भाई शैलेष, सुनील और धर्मेंद्र 13 दिन बाद अपने घर लौट आए। गिरधर के लापता होने के बाद उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके चलते तीनों परिवारों को सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब गिरधर की वापसी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।
तीनों भाइयों का कहना है कि 13 जून को गिरधर के परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस उन्हें दुकान से हिरासत में लेकर गई थी। उनका आरोप है कि बिना पर्याप्त जांच के उन्हें मामले में दोषी मान लिया गया। बाद में रिश्तेदार की जमानत पर उन्हें छोड़ा गया, लेकिन गिरफ्तारी के डर से वे घर नहीं लौटे। 25 जून को गिरधर के जीवित मिलने की सूचना मिलने के बाद ही वे अपने परिवार के पास वापस आए।
Ghaziabad Fire News: साहिबाबाद की टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, मंदिर की दीवार तोड़कर पाया गया काबू
13 दिन बाद पिता के घर लौटने पर बच्चों की भावनाएं छलक पड़ीं। परिजनों के मुताबिक बच्चे पूरी रात पिता से अलग नहीं हुए। शुक्रवार को जब तीनों भाई दुकान पर जाने लगे तो बच्चों ने उन्हें रोकते हुए कहा, "पापा बाहर मत जाना, पुलिस फिर गिरफ्तार कर लेगी।" परिवार का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का बच्चों पर गहरा मानसिक असर पड़ा है।
तीनों भाइयों का कहना है कि इस दौरान उनकी दुकानें बंद रहीं, जिससे कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। घर की किस्त, बच्चों की स्कूल फीस और अन्य खर्चों को लेकर परिवार लगातार चिंता में रहा। साथ ही उनकी पत्नियों और बच्चों को भी समाज में ताने सुनने पड़े। उनका आरोप है कि सोसायटी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में परिवार को परिसर से बाहर करने तक की चर्चा की जा रही थी।
Ghaziabad News: होटल रूम में क्या हुआ उस रात? युवक-युवती की मौत ने खड़े किए सवाल
शैलेष ने दावा किया कि 16 मई को गिरधर सिंह बिष्ट ने उनकी दुकान पर आकर हथौड़ी से हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बचे। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि गिरधर का व्यवहार अक्सर विवादित रहता था। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह पहले भी मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर चुका था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Location : Ghaziabad
Published : 27 June 2026, 4:17 PM IST
Topics : crime news Ghaziabad UP News UP Police