Ghaziabad News: होटल रूम में क्या हुआ उस रात? युवक-युवती की मौत ने खड़े किए सवाल

गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे से युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवक का शव भी कमरे में संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 5 June 2026, 11:29 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। मामला Ghaziabad के विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहां भूड़ भारत नगर स्थित एक होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर बाहर आई, होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के कमरे का नजारा बेहद चौंकाने वाला था, जहां युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि युवक का शव भी कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में पड़ा था।

युवक की शिनाख्त अभी बाकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवती की पहचान सुंदरपुरी इलाके की रहने वाली के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे या नहीं और होटल में आने का कारण क्या था।

लोनी हत्याकांड: 145 घंटे बाद भी गाजियाबाद पुलिस नहीं ढूंढ पाई ओमकार की लाश, योगी सरकार की पुलिस का महा-फेल्योर!

होटल स्टाफ से पूछताछ

घटना के बाद पुलिस टीम ने होटल में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि दोनों कब होटल में आए थे और उनके साथ कोई और व्यक्ति था या नहीं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कई एंगल से जांच जारी

आधी रात को गोलियों की आवाज से गूंजा गाजियाबाद, महिलाओं के दुश्मनों को मारी गोली, ग्रेटर नोएडा तक फैला था आतंक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच टीम होटल के रिकॉर्ड, एंट्री रजिस्टर और आसपास के सबूतों को भी खंगाल रही है।

Location :  Ghaziabad

Published :  5 June 2026, 11:29 AM IST

Advertisement