Jalaun News: जनपद जालौन से 36 उपनिरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण, जानें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश में गैर जनपद तबादले का मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 May 2025, 4:30 PM IST
google-preferred

जालौन: उत्तर प्रदेश में गैर जनपद तबादले का मामला सामने आया है। पूरा मामला ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण व्यवस्था 2025 के तहत जनपद में तैनाती की अवधि पूर्ण होने के फलस्वरुप झांसी मंडल के 87 उपनिरीक्षकों का हैं। जिसमें जनपद जालौन के 36 उप निरीक्षक झांसी व ललितपुर भेजे गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी कार्यालय से उप महानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी के हस्ताक्षर युक्त आदेशानुसार झांसी मंडल के तीन जिला जालौन, झांसी, ललितपुर में कार्यरत 87 उप निरीक्षकों की जनपद में तैनाती अवधि पूर्ण होने पर गैर जनपद तबादला किया गया है

कितने निरीक्षक कौन से जिले के लिए स्थानांतरित किए गए

जनपद झांसी से 49 उप निरीक्षक जालौन व ललितपुर के लिए स्थानांतरित किए गए हैं। जिनमें 20 उप निरीक्षक ललितपुर एवं 29 उप निरीक्षक जालौन भेजे गए हैं। ललितपुर से मात्र दो उप निरीक्षकों का झांसी के लिए स्थानांतरण किया गया है।

जालौन से कितने उप निरीक्षक गैर जनपद भेजे गए

जनपद जालौन से 36 उप निरीक्षक गैर जनपद भेजे गए हैं जिसमें मात्र एक उपनिरीक्षक मूलचंद को ललितपुर भेजा गया है शेष 35 उप निरीक्षक जालौन से झांसी भेजे गए हैं।

झांसी में किसको स्थानांतरित किया गया

जिसमें उ.नि. राजेश बाबू पाठक ,उ.नि वीरेंद्र सिंह,  उ.नि पंकज कुमार पांडे ,उ.नि नरेंद्र सिंह ,उ.नि. नरदेव सिंह,उ.नि. सुरेश कुमार,उ.नि. नवीन कुमार , उ.नि. अरविंद यादव ,उ.नि. बलवान सिंह, उ.नि. संजय सिंह पाल ,उ.नि. संतराम, उ.नि. सिंगदार सिंह, उ.नि. योगेंद्र कुमार, उ.नि. पुल्लन सिंह,  उ.नि. सोवरन सिंह, उ.नि. मंगला सिंह,उ.नि. अनिल कुमार, उ.नि. राजेश सिंह,उ.नि. अतुल कुमार, उ.नि. गौरव कुमार मिश्रा, उ.नि. मदनपाल,उ.नि. रानी देवी, उ.नि. संजीव कुमार कटियार ,उ.नि. मोहम्मद आरिफ,उ.नि. गोकुल सिंह, उ.नि. दिव्य प्रकाश तिवारी,उ.नि.  रामवीर सिंह, उ.नि. वंश बहादुर, उ.नि. नियाज खान, उ.नि. हरीकृष्ण,उ.नि. प्रमोद कुमार यादव, उ.नि. अशोक कुमार यादव, उ.नि. नरेश कुमार ,उ.नि. कुवंरपाल, उ.नि. प्रदीप कुमार,उ.नि. करण सिंह यादव एवं उ.नि. स्वाति शुक्ला को झांसी स्थानांतरित किया गया है।

Location : 
  • Jalaun

Published : 
  • 6 May 2025, 4:30 PM IST

Advertisement
Advertisement