म्यूल खाते में आता था ठगी का पैसा, फिर Telegram पर होता था डिजिटल खेल; देवरिया में 4 साइबर ठग गिरफ्तार
देवरिया में ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत साइबर क्राइम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी म्यूल खातों में ठगी की रकम मंगाकर ATM, UPI और POS से निकालते थे। इसके बाद डिजिटल करेंसी के जरिए रकम आगे भेजी जाती थी। पुलिस ने मोबाइल, ATM कार्ड और फर्जी आधार बरामद किए हैं।