Weather Update: दिल्ली-NCR में कई जगहों पर बूंदाबांदी, जानिए देशभर के मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली-यूपी में आज गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले से ही 26, 27 और 28 फरवरी को तेज दवाएं चलने व हल्की बारिश की संभावना जताई हुई है।
IMD के अनुसार पहाड़ी राज्यों में अगले 3 दिन तक बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। साथ ही दक्षिण और पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली NCR समेत देश के कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। लिहाजा, इस सीजन में पहली बार दिल्ली में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
यह भी पढ़ें |
Weather Update: फिर बदल रहा मौसम का मिजाज, इन जगहों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल
वहीं अगर यूपी की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक, कानपुर, फतेहपुर, लखनऊ, समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बदलते मौसम का असर देखने को मिलेगा। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी।
28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे के छाए रहने की संभावना है।
बिहार के मौसम में भी तापमान में मामूली उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में बारिश की स्थिति बनी हुई है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में 2°C से 4°C की बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। साथ ही मार्च की शुरुआत में हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें |
Weather Alert: होली से पहले इन राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर आज हो सकती है बारिश
गुजरात के तटीय इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
महाराष्ट्र में भी ऐसे ही स्थिति बनती दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में हीट वेव यानी लू की चेतावनी दी है। ओडिशा में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी में ही ओडिशा में गर्मी का अहसास होने लगा है। ऐसे में मार्च में भी तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।