हिंदी
रायबरेली में बालिकाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में किया गया जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बालिका विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया जागरूक
Raebareli: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जायपाल वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत बालिका विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताया गया एवं गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया तथा विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1098,1090,181,1076 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों (1098, 181, 1930, 112, 1090) के बारे में जागरूक किया गया।
जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना , बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा , बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता , दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बाल विवाह के खतरों और रोकथाम के तरीकों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी।
रायबरेली में लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, अपहरणकर्ता ऐसे हुए गिरफ्तार
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति उनके अधिकारों, नारी स्वास्थ्य, नारी सुरक्षा और समाज में समानता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।
छात्राओं को "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के महत्व के साथ कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को यह बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सशक्त बनाना और समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
Video: रायबरेली के बछरावां स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट में भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना, उन्हें बाल विवाह और महिला सुरक्षा के विषयों पर शिक्षित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर जायपाल वर्मा, शेफाली सिंह, पूजा तिवारी सहित स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के दृढ़ संकल्प के साथ समस्त विद्यालय के स्टाफ द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, अध्यापिका पूर्णिमा अंजू त्रिपाठी, आदित्य मिश्र सहित विद्यालय का स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रही।