Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में ठिठुरने लगे लोग, जानें देशभर के मौसम का हाल
उत्तर भारत में रात का पारा तेजी से गिर रहा है। जिससे मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा बढ़ने लगा है। उत्तर भारत में ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से सटे यूपी और बिहार में आज सुबह से ही शीतलहर का असर तेज हो गया है।