हिंदी
यूपी में खिलेगी ताजी धूप
Lucknow: यूपी में रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। सभी जिले फिर से ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान गर्मी में फिर से बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस दौरान धूप भी खिली रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार (22 मार्च) को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह सवेरे ही सूरज के दर्शन होंगे। अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में भी भारी उछाल आएगा।
आईएमडी की ओर से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक 22 मार्च को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के सभी जिले ग्रीन जोन में पहुंच गए हैं। यानी इन जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना नहीं हैं. 23-24 और 25 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
अनुमान है कि रविवार को गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज ,मथुरा, मेरठ, आगरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, झांसी, बरेली, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बस्ती, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, ललितपुर, कानपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कुशीनगर, बांदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर और आस पास के जिलों में आसमान साफ रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
7 दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा.हालांकि न्यूनतम तापमान में बहुत बढ़ोतरी होगी फिलहाल इसको लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं जारी किया गया है।
बता दें कि उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण नागालैंड तक जानें वाली द्रोणी अब कमजोर पड़ गई है जिससे फिर तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
रविवार को राजधानी लखनऊ में छिटपुट बादलों की आवाजाही के बीच धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.अगले दो दिनों में यहां अधिकतम तापमान में थोड़ा उछाल भी देखने को मिलेगा।
वहीं बात नोएडा की करें तो वहां भी आज आसमान साफ होगी। अनुमान है आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. गाजियाबाद में भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
Location : Lucknow
Published : 22 March 2026, 8:50 AM IST
Topics : Masum News Masum Update UP Weather Weather Update