हिंदी
BPCL ने देश का पहला LPG ATM शुरू किया है, जहां 24×7 सिर्फ 2-3 मिनट में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। जानें यह स्मार्ट वेंडिंग मशीन कैसे काम करती है, इसके फायदे और किन लोगों को मिलेगा लाभ।
एलपीजी एटीएम (Img Source: Gooogle)
New Delhi: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचने लगा है। भारत अपनी जरूरत का करीब 60 प्रतिशत LPG आयात करता है, ऐसे में शिपमेंट में देरी और बढ़ती मांग के कारण गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर दबाव बढ़ा है। इसी समस्या का समाधान निकालते हुए गुरुग्राम में देश का पहला LPG ATM शुरू किया गया है, जो लोगों को बिना इंतजार के तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा।
यह स्मार्ट LPG वेंडिंग मशीन गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित सेक्टर-33, सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है। इसे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) द्वारा एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर स्थापित किया गया है। ‘भारतगैस इंस्टा LPG’ नाम से लॉन्च की गई यह मशीन अब आम लोगों के लिए उपलब्ध है और 24x7 काम करती है।
इस LPG ATM की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ 2-3 मिनट में पूरा प्रोसेस पूरा कर आप भरा हुआ सिलेंडर लेकर जा सकते हैं। इससे फोन कॉल, बुकिंग स्लॉट और डिलीवरी की झंझट खत्म हो जाती है।
LPG सिलेंडर कब होगा खाली? अब मिलेगा पहले ही संकेत! जानिए कैसे
इस मशीन का उपयोग बेहद आसान और डिजिटल है:
इस LPG ATM में 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर उपलब्ध होंगे, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में हल्के और सुरक्षित माने जाते हैं। एक बार में मशीन में लगभग 10 सिलेंडर स्टॉक किए जा सकते हैं। जब स्टॉक कम होकर 2 सिलेंडर रह जाता है, तो यह अपने आप नजदीकी गैस एजेंसी को रिफिल के लिए अलर्ट भेज देती है।
यह नई तकनीक खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाता। अब उपभोक्ता किसी भी समय, दिन या रात, अपनी सुविधा के अनुसार गैस सिलेंडर ले सकते हैं। इससे पैनिक बुकिंग और सप्लाई की समस्या भी कम हो सकती है।