हिंदी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, यूपी और दिल्ली सहित 13 राज्यों के लिए एक बार फिर से बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब मौसम के सुहावना रहने की संभावना है। साथ ही तापमान अधिकतम 29 डिग्री तो न्यूनतम 18 से 20 डिग्री रह सकता है।
देशभर के मौसम का हाल (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: दिल्ली- एनसीआर में फिलहाल अप्रैल की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक के लिए दिल्ली, यूपी और बिहार समेत 13 राज्यों के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। किसानों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तूफानी हवा से फसल के भी नुकसान होने की संभावना है।
वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में यात्रा करने की अगर योजना बना रहे हैं तो मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली से नुकसान हो सकता है। 7 अप्रैल, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कल यानी 3 अप्रैल को देश में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपके जिले के मौसम के बारे में भी जानकारी देंगें।
मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 7 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 4 अप्रैल को झारखंड में और अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। आईएमडी के मुताबिक 5 से 8 अप्रैल के दौरान बिहार में और 5 और 6 अप्रैल को झारखंड में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक) की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में सिर्फ बादल छाए रहेंगे। बारिश होने का कोई भी पूर्वानुमान अभी जारी नहीं किया गया है। 6 अप्रैल को सिर्फ बादल रहेंगे। हल्की धूप भी रह सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 अप्रैल को पूरी तरह से स्थिर रहेंगे। इस दौरान मौसम सामान्य रहेग
4 अप्रैल को भी दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट चेतावनी जारी की गई है। येलो अलर्ट तेज बारिश का नहीं, बल्कि तेज हवाओं का है। आज लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से तेज धूल भरी आंधी आएगी। इसके बाद अंधेरा छा जाएगा और कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।
AAP vs Raghav Chadha: आखिर पार्टी क्यों छोड़ रहे आप के कद्दावर नेता, ये नेता बने बागी
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
आईएमडी ने गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, एटा, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया, गोरखपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।