हिंदी
उत्तर भारत में ठंड का कहर
नई दिल्ली: पहाड़ों से लेकर मैदान तक हाड़ को कंपाने वाली भीषण सर्दी पड़ रही है। ठंड के साथ ही कोहरे की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। इस पर शीत लहर से और भी बुरा हाल है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली समेत 6 राज्यों के लिए घने कोहरे और 4 राज्यों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें, तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
Donald Trump: भारत के साथ रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, कहा पीएम मोदी…
भारत मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बहुत घने कोहरे के खतरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे के साथ ही शीतलहर की भी मार लोगों को झेलनी पड़ेगीष मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे दी है कि बुधवार को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में शीत लहर और बहुत घने कोहरे का संकट गहरा सकता है।
7 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश में, 7-8 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है". बहुत घने कोहरे के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में शीत लहर की संभावना को देखते हुए शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
भारत मौसम विभाग ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में कहा है कि 7 से 9 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 8 से11 तारीख के दौरान राजस्थान में, 7 और 8 तारीख को मध्य प्रदेश में, 7-8 जनवरी के दौरान विदर्भ, झारखंड और छत्तीसगढ़ में शीत लहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है।
दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD का एक्शन, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
मौसम विज्ञान ने चेतावनी दी है कि घरों से निकलने से पहले सावधान रहें। वाहन जरा सावधानी से चलाएं। भले ही देर से पहुंचें लेकिन धीर चलें।
Location : New Delhi
Published : 7 January 2026, 6:43 AM IST
Topics : Delhi UP IMD Masum News Weather Update