हिंदी
सर्दी का कहर बरकरार
New Delhi: दिल्ली में मंगलवार यानी आज सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। कोहरे के प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग का रूप लेने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इसके लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। उधर सोमवार को न्यूनतम तापमान भी चार दिन बाद 10 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने दिन में दिल्ली सहित एनसीआर में 15 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री जबकि अधिकतम 23 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की है।
यूपी में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य; जानें मौसम का हाल
दिल्ली में मंगलवार को सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। कोहरे के प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग का रूप लेने की संभावना है।
सोमवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री से अधिक 23.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ। इसके बाद बुधवार को दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा नजर आने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा।
दिल्ली में मंगलवार को सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है। कोहरे के प्रदूषण के साथ मिलकर स्मॉग का रूप लेने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री से अधिक 23.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से 82 फीसदी लोग प्रभावित
इसी बीच, कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स के नए सर्वे में चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के 82 प्रतिशत लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इन स्वास्थ्य समस्याओं में अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), फेफड़ों की क्षति, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और संज्ञानात्मक क्षमता में कमी जैसी गंभीर स्थितियां शामिल हैं। यह भी प्रदूषण से और अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
उत्तराखंड का मौसम बदला: ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी
IMD के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 17 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, लेकिन वह काफी कमजोर होगा। ना ही नवंबर और ना ही दिसंबर में अब तक बारिश हुई है। इस कारण से नमी में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस वजह से इस सप्ताह भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव भी देखने को नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 दिसंबर को दिल्ली में हल्के बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है। ऐसा एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकता है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की संभावना जताई है।
हालांकि तीनों ही दिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा दिखने का अनुमान है। 21 दिसंबर को दिल्ली में मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। एनसीआर के इलाकों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
Location : New Delhi
Published : 16 December 2025, 5:55 AM IST
Topics : Delhi NCR FOG IMD Masum News Weather Update