Weather Update: सुबह विजिबिलिटी बेहद कम, फ्लाइट और ट्रेन लेट होने की आशंका; IMD नें जारी किया अलर्ट

5 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह विजिबिलिटी कम रहेगी, फ्लाइट और ट्रेनें लेट हो सकती हैं, AQI भी खराब बना रह सकता है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 5 February 2026, 7:59 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली वालों के लिए 5 फरवरी 2026 की सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हो सकती है। कई इलाकों में इतनी धुंध रहने की आशंका है कि सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देगा। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों, स्कूल बसों और हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ठंडी हवाओं के चलते लोग सुबह के समय रजाई और जैकेट में ही दुबके नजर आ सकते हैं।

तापमान का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 5 फरवरी को दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रात के समय तापमान और गिरकर 8 से 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का एहसास ज्यादा बना रहेगा।

घने कोहरे का अलर्ट

IMD ने सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर तक सिमटने का अनुमान है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है।

Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी, जानिए दिल्ली-यूपी के मौसम का ताजा अपडेट

हवा और बादलों की स्थिति

दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की हवाएं 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे दोपहर के समय थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन ठंड पूरी तरह से कम नहीं होगी।

प्रदूषण और ट्रैफिक पर असर

ठंड और कम हवा की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रह सकती है। AQI के 250 से 300 के बीच रहने का अनुमान है। कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ सकता है। कुछ फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। हाईवे पर ड्राइव करते समय फॉग लाइट्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी बताया गया है।

Weather Update: कोहरे की वजह से दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी बेहद कम, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें, गर्म पानी पिएं और सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी रखने की जरूरत है। 6 से 8 फरवरी तक भी सुबह कोहरा बना रह सकता है, हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 5 February 2026, 7:59 AM IST

Advertisement
Advertisement