हिंदी
दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। राज्य के कई हिस्सों में रात का तापमान तेजी से गिरा है, जबकि पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने 10 से 15 दिसंबर तक शुष्क मौसम के साथ सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरे और कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।


उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज़ इस समय पूरी तरह बदल चुका है। दिसंबर की दस्तक ने ठंड को नए स्तर पर पहुंचा दिया है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से गलन और ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी के तराई वाले जिलों में घना कोहरा लोगों की सुबह मुश्किल कर रहा है। (Img: Google)



मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिसंबर से राज्य के पश्चिमी तथा पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। खासकर पूर्वी हिस्से के तराई क्षेत्रों जैसे बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। (Img: Google)



11 और 12 दिसंबर को भी मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत अवश्य मिलेगी, लेकिन सुबह और देर शाम को कोहरा और ठंड दोनों अपना असर बनाए रखेंगे। (Img: Google)



13 से 15 दिसंबर के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में पूरी तरह शुष्क मौसम का अनुमान व्यक्त किया है। इस अवधि में अधिकांश जिलों में घना कोहरा तो नहीं दिखेगा, लेकिन सुबह का हल्का-मध्यम फॉग राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। (Img: Google)



तापमान की बात करें तो बरेली ने इस समय सबसे ठंडे शहर का दर्जा पा लिया है, जहां न्यूनतम तापमान 6.8°C दर्ज किया गया है। अयोध्या में 7°C, इटावा और फुरसतगंज में 7.4°C तथा बाराबंकी में 8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.8°C और अधिकतम तापमान 25.8°C दर्ज हुआ है। (Img: Google)



मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कानपुर, लखनऊ, आगरा और प्रयागराज में भी घने कोहरे की संभावना बन रही है। ऐसे में सुबह सड़कों पर निकलने वालों को खास सतर्कता बरतनी होगी। (Img: Google)
