विलेन से लेकर आइकॉन बने प्रेम चोपड़ा अस्पताल से डिस्चार्ज, दामाद ने बताई पूरी हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा हाल ही में सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। दामाद शरमन जोशी ने बताया कि उनका TAVI प्रोसिजर सफल रहा और वे अब घर लौट आए हैं। फैंस के लिए खुशखबरी है कि प्रेम चोपड़ा की सेहत स्थिर और सुधर रही है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 9 December 2025, 1:40 PM IST
google-preferred

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सिनेमा के सबसे यादगार विलेन प्रेम चोपड़ा हाल ही में तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनके एडमिट होने की खबर सामने आते ही फैंस काफी चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया पर लगातार उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। हालांकि राहत की बात यह है कि प्रेम चोपड़ा बेहद कम समय में ठीक होकर घर लौट आए हैं।

अब उनके दामाद और अभिनेता शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम पर विस्तार से बताया है कि प्रेम चोपड़ा किस बीमारी से जूझ रहे थे और उनके उपचार में क्या प्रक्रिया अपनाई गई।

कौन-सी बीमारी हुई थी प्रेम चोपड़ा को?

शरमन जोशी के अनुसार, प्रेम चोपड़ा को Severe Aortic Stenosis नाम की हार्ट कंडीशन थी। यह एक गंभीर स्थिति होती है जिसमें हृदय का एओर्टिक वाल्व पतला और सख्त हो जाता है। इसकी वजह से हार्ट से शरीर में जाने वाला ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है।

इसके कारण मरीज को सांस फूलना, सीने में दर्द, थकानऔर कई बार चक्कर या बेहोशी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)

डॉक्टरों ने जांच के बाद तुरंत इलाज को लेकर फैसला लिया। बिना ओपन हार्ट सर्जरी के हुआ इलाज-TAVI प्रोसिजर शरमन जोशी ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रेम चोपड़ा का TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रोसिजर किया। यह एक आधुनिक और कम जोखिम वाली प्रक्रिया है, जिसमें ओपन हार्ट सर्जरी किए बिना एक नई वाल्व को कैथेटर की मदद से दिल में पहुंचाया जाता है और खराब वाल्व की जगह लगा दिया जाता है। यह प्रक्रिया खासकर बुजुर्गों के लिए सुरक्षित मानी जाती है। TAVI सफल रहा और कुछ ही दिनों में प्रेम चोपड़ा की तबीयत में काफी सुधार दिखा।

कैसी है अभी प्रेम चोपड़ा की तबीयत?

शरमन ने बताया कि प्रेम चोपड़ा की हालत अब स्थिर है वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं डॉक्टरों ने आराम और नियमित दवाइयों की सलाह दी है पोस्ट में शरमन ने अस्पताल में ली गई कई तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें डॉक्टरों के साथ और परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं।

जितेंद्र भी पहुंचे थे मिलने

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र भी प्रेम चोपड़ा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। दोनों कलाकारों की दोस्ती कई दशकों से चली आ रही है और जितेंद्र का उनके पास पहुंचना इस रिश्ते की गर्माहट को दर्शाता है।

फैंस ने ली राहत की सांस

प्रेम चोपड़ा की बेहतर सेहत की खबर सुनते ही फैंस ने राहत व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री के इस महान कलाकार को लंबे समय तक स्वस्थ जीवन मिले।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 9 December 2025, 1:40 PM IST

Related News

No related posts found.