हिंदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी ने राष्ट्रपति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के हालिया मसलों से अवगत कराया।
Prime Minister @narendramodi called on President Kovind and briefed him on the issues of national and international importance at Rashtrapati Bhavan today. pic.twitter.com/yKBXCnfboE
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 5, 2020
लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद श्री मोदी ने कल लेह का दौरा किया था।
समझा जाता है कि श्री मोदी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति पर भी राष्ट्रपति से चर्चा की।(वार्ता)
Published : 5 July 2020, 4:23 PM IST
Topics : India Narendra Modi President Prime Minister Ramnath Kovind नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री रामनाथ कोविद राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन