Acid Attack in Bihar: बिहार में भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक, जानिये पूरी घटना

बिहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता की 24 साल बेटी पर एसिड से हमला किया गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2025, 2:17 PM IST
google-preferred

बेगूसराय: बिहार में अपराधियों द्वारा भाजपा नेता की बेटी पर तेजाब से हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बेगूसराय जिले की है। तेजाब हमले में झुलसी लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, घटना बखरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 की बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जिस लड़की पर तेजाब फेंका गया, वह यहां के एक स्थानीय बीजेपी नेता की बेटी है। तेजाब हमले में लड़की बुरी तरह झुलस गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात लड़की अपने घर में सो रही थी तभी अपराधी घर में घुसे और उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंके जाने के बाद लड़की चीखने चिल्लाने लगी। 

जानकारी के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि लड़की पर तेजाब  घर की खिड़की से फेंका गया अज्ञात अपराधियों की इस करतूत से इलाके में दहशत का माहौल है। बीजेपी के जिला अध्यक्ष ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की अचानक नींद से उठी और कहा कि उसके चेहरे पर जलन हो रही है। लड़की ने कहा कि उसे शक है कि किसी ने उस पर तेजाब फेंका है। 

परिजनों के मुताबिक जांच के दौरान बिस्तर पर तेजाब के निशान मिले हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बता देंकि लड़की के पिता का नाम संजय सिंह राठौर है। वह बीजेपी से जुड़े हैं और यह भी कहा जा रहा है कि वह बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी पर रात करीब 2 बजे चेहरे और हाथ पर तेजाब से हमला किया गया। संजय सिंह ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Published :