पहले मारपीट, फिर तेजाब से हमला: 18 वर्षीय युवक की मौत, चार दिन बाद भी आरोपी फरार
बलिया में तेजाब हमले में झुलसे 18 वर्षीय राजकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने एक नामजद समेत चार अज्ञात पर मुकदमा तो दर्ज किया, पर गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई।