Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को कैसे दी गई सजा

NIA ने पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों के खिलाफ 15 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 22 April 2026, 10:37 AM IST
google-preferred

New Delhi: NIA ने पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों के खिलाफ 15 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों का सीधा संबंध पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से था और उन्होंने हमले की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम देने तक सक्रिय भूमिका निभाई। NIA की जांच में यह भी सामने आया है कि स्थानीय स्तर पर भी कुछ लोगों ने आतंकियों की मदद की थी।

Pahalgam Terror Attack: नफरती मिजाज वाला है पहलगाम हमले का ‘मास्टरमाइंड’, जानिए इसके बारे में

पाक को करारा जबाव

हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बद से बदतर हो गए। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि खत्म कर दी। भारत में पाकिस्तानी डिप्लोमैटिक स्टाफ को ‘पर्सन नॉन ग्राटा’ के तहत लौटा दिया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 1972 के शिमला समझौते को सस्पेंड कर दिया। पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, हालांकि सभी नाकाम रहे। भारत ने जवाब में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकाने और एयरबेस तबाह कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान की गुहार पर दोनों देशों के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ।

उधर NIA ने आतंकियों के स्थानीय मददगार परवेज अहमद और बशीर जोथर को गिरफ्तार किया। इनसे हमले का पाकिस्तानी कनेक्शन, फंडिंग चेन और कम्युनिकेशन लिंक ट्रैक किया गया।

शहीद के परिवार ने जताया संतोष

चार्जशीट दाखिल होने के बाद हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक ओर जहां परिवार ने NIA की कार्रवाई पर संतोष जताया, वहीं आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग भी की है।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी सफलता, जांच एजेंसी के हाथ लगा अहम सुराग

पत्नी आशान्या द्विवेदी का बयान

शहीद की पत्नी आशान्या द्विवेदी ने कहा, “भारत सरकार और NIA का बहुत धन्यवाद कि मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें शामिल सभी अधिकारियों और सशस्त्र बलों का आभार।”

उन्होंने आगे कहा “चार्जशीट में उन लोगों के नाम सामने आए हैं जो भारत में रहकर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की मदद कर रहे थे। मेरी मांग है कि इन्हें ऐसी सजा दी जाए कि भविष्य में कोई भी भारतीय ऐसे तत्वों की मदद करने से पहले डर महसूस करे।”

आशान्या ने यह भी कहा कि देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने हाल के आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।

आतंकी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई

NIA की यह चार्जशीट पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अहम कदम मानी जा रही है। एजेंसी का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  22 April 2026, 10:37 AM IST

Advertisement