मालेगांव ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा-जांच एजेंसियों ने उलझाया
बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2006 मालेगांव ब्लास्ट केस में चार आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच अब “डेड एंड” पर पहुंच चुकी है। एटीएस और एनआईए की जांच में भारी विरोधाभास पाए गए। अदालत के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और ठोस सबूत मौजूद नहीं थे।