पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसद बोले ‘लश्कर-जैश पर नकेल कसे पाकिस्तान’
भारतीय दूतावास की ओर से ‘आतंकवाद की मानवीय कीमत’ विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें 2025 के पहलगाम हमले और मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।