Ayodhya Ram Mandir: आज रामलला का पंचामृत से हुआ महाअभिषेक, देखिए कैसे हुआ उनका दिव्य श्रृंगार

आज रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। इस खास मौके पर विशेष पूजा और अभिषेक किया गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर

Updated : 11 January 2025, 4:16 PM IST
google-preferred

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज भव्य समारोह और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक का आयोजन किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, रामलला का पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का प्रयोग हुआ। इसके बाद उन्हें गंगाजल से स्नान कराकर दिव्य श्रृंगार किया गया। रामलला को पीतांबर वस्त्र पहनाए गए, जो सोने के तारों से बुने गए थे। उनके मुकुट में जड़ा हीरा उनकी शोभा को और अधिक बढ़ा रहा था।

3 दिन तक चलेगा उत्सव

बता दें कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर यहां तीन दिन तक उत्सव का आयोजन किया गया है। यह भव्य उत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलेगा, जहां संगीत और कला जगत की हस्तियां शामिल होंगी। इस खास अवसर के लिए रामनगरी को फूलों से सजाया गया है।     

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और धर्मगुरुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अयोध्या नगरी इस मौके पर रोशनी और फूलों से सजी हुई थी। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए इस दिन को विशेष रूप से मनाने का उद्देश्य, आस्था और भक्ति की भावना को पुनर्जीवित करना है।

ट्रस्टी ने दी जानकारी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया, ‘11 से 13 जनवरी तक अयोध्या में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों के लिए सभी आरती पास को निरस्त किया गया है। राम मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु आरती के दौरान रामलला के दर्शन करते हुए बाहर निकल जाएंगे।’ इस बीच, अयोध्या जिला प्रशासन ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ को देखते हुए रामनगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है। 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और धर्मगुरुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अयोध्या नगरी इस मौके पर रोशनी और फूलों से सजी हुई थी। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए इस दिन को विशेष रूप से मनाने का उद्देश्य, आस्था और भक्ति की भावना को पुनर्जीवित करना है।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: 

 

Published : 
  • 11 January 2025, 4:16 PM IST

Advertisement
Advertisement