MP Road Accident: दर्दनाक हादसे में 7 की मौत से हड़कंप, गंगा स्थान से लौट रहे थे श्राद्धालु

मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में 7 की मौत हो गई। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज पर

Post Published By: Deepika Tiwari
Updated : 5 June 2025, 4:00 PM IST
google-preferred

रीवा: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां प्रयाग राज गंगा स्नान से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, यह घटना मध्य प्रदेश के रीवा में हुई है। दरअसल ये हादसा सीमेंट पिलर से लदा एक ट्रक सवारियों से भरा ऑटो पर पलट गया।

हादसे में 7 की मौत

जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में ऑटो में सवार लोग कुचल गए और 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। ऑटो सवार श्रद्धालु प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। हादसे की वजह से करीब 3 किमी लंबा जाम लग गया। सोहागी पहाड़ी से टोल प्लाजा तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने बताया कि मऊगंज के नई गढ़ी से कुछ लोग गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। स्नान के बाद वे ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी एक ट्रक ऑटो पर पलट गया।

दो बच्चों की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक,  हादसे में ऑटो सवार एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। एडिशनल एसपी विवेक लाल के मुताबिक हादसे में मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। रीवा से प्रयागराज मार्ग के बीच सोहागी घाटी में एक बार फिर हादसा हुआ है। यहां सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार  लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूरे मामले की जांच जारी

रीवा के एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि ऑटो में सवार लोग नईगढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतकों और घायलों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों का इलाज जरूरी था, इसलिए उन्हें सबसे पहले अस्पताल भेजा गया। पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।

 

 

 

Published :