त्विषा शर्मा केस में नया मोड़! दूसरी पीएम रिपोर्ट पहुंची CBI के पास, आज कोर्ट में खुलेगा राज
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में आज सीबीआई आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को विशेष अदालत में पेश करेगी। इस दौरान दिल्ली एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जा सकती है। रिपोर्ट में शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने की बात सामने आई है, लेकिन मौत की वजह बनने वाली गंभीर चोटों की पुष्टि नहीं हुई है।