हिंदी
पन्ना में महिला को एक साथ मिले चार हीरे
Panna: मध्य प्रदेश का पन्ना एक बार फिर हीरों को लेकर चर्चा में है। यहां उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली गुड्डी श्रीवास को एक निजी खदान में एक साथ चार हीरे मिले हैं। चारों हीरों का कुल वजन पांच कैरेट से अधिक बताया जा रहा है। फिलहाल इनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुड्डी श्रीवास ने पन्ना के सरकोहा क्षेत्र में स्थित निजी खदान में हीरे की तलाश के लिए खदान लगाई थी। लंबे समय से मेहनत करने के बाद आखिरकार उनकी किस्मत चमक गई। खदान में काम करने के दौरान उन्हें एक साथ चार हीरे मिले।
चारों हीरों का कुल वजन पांच कैरेट से अधिक बताया जा रहा है। हीरे मिलने की जानकारी सामने आने के बाद गुड्डी और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें: Aligarh: दो दिसंबर को बजनी थी शहनाई, उससे पहले संदीप के घर छाया मातम; हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से 2 की मौत
गुड्डी श्रीवास ने मिले हीरों को अपने पास रखने के बजाय नियमानुसार पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। अब इन हीरों को आगामी नीलामी में शामिल किया जाएगा। नीलामी में मिलने वाली बोली के बाद ही इनकी वास्तविक कीमत सामने आएगी। फिलहाल चारों हीरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: तरनतारन सेक्टर में दो पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, एक फरार
गुड्डी श्रीवास के अनुसार, वह झांसी की रहने वाली हैं और पन्ना में रहकर हीरा खदान में काम कर रही थीं। एक साथ चार हीरे मिलने से वह बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि नीलामी से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर-गृहस्थी की जरूरतों को पूरा करने में करेंगी।
ये भी पढ़ें: अजय राय रहेंगे या बदले जाएंगे? यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की अटकलों ने बढ़ाई सियासी हलचल
पन्ना की खदानों में कब किसकी किस्मत बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। सरकोहा की निजी खदान में गुड्डी श्रीवास को मिले चार हीरे भी इसी उम्मीद की कहानी बयां करते हैं। अब इन हीरों की आगामी नीलामी पर नजर है, जहां उनकी वास्तविक कीमत तय होगी।
Location : panna
Published : 2 October 2026, 5:19 PM IST
Topics : Jhansi MP News panna diamond