हिंदी
हल्दिया रैली में गरजे मोदी
West Bengal: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। मोदी ने TMC सरकार और ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए बंगाल के लिए 6 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध, पलायन और डर की राजनीति को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में आयोजित इस चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की मौजूदा सरकार ने राज्य को भय, भ्रष्टाचार और अपराध के दलदल में धकेल दिया है। मोदी ने आरोप लगाया कि यहां की राजनीति अब विकास की नहीं बल्कि डर और दबाव की राजनीति बन चुकी है।
रैली के दौरान पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को 6 बड़ी गारंटी दीं। उन्होंने कहा कि अगर सत्ता में बदलाव होता है तो राज्य को सबसे पहले भयमुक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी सिस्टम को जवाबदेह बनाया जाएगा ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके। मोदी ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध से जुड़ी सभी फाइलें खोली जाएंगी और जो भी दोषी होंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा।
पीएम मोदी से लेकर हिमंत सरमा तक, असम चुनाव को लेकर संभाली कमान; कांग्रेस की रणनीति पर सबकी नजर
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी के गुंडों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने का वादा भी किया, जिसे उन्होंने इस चुनाव का बड़ा मास्टरस्ट्रोक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में खास तौर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लंबे समय से कई ऐसे मामले दबे हुए हैं, जिनकी जांच नहीं हो पाई। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद हर फाइल खोली जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य सिर्फ आरोप लगाना नहीं बल्कि कार्रवाई करना है।
रैली में पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में कानून का राज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ता और गुंडे आम लोगों को डराकर रखते हैं, लेकिन अब यह सब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। मोदी ने भरोसा दिलाया कि नई सरकार बनने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोदी को धन्यवाद, रिश्तों पर नई बात… नेपाल PMO का 6 महीने बाद आया पहला पोस्ट, जानें पूरी बात
प्रधानमंत्री ने हल्दिया के उदाहरण से राज्य में रोजगार की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देशभर से लोग हल्दिया में काम करने आते थे, लेकिन अब यहां के युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में घुसपैठ और तस्करी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ बढ़ रही है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नकली दस्तावेज बनाने और मवेशियों की तस्करी जैसे अवैध कामों को संरक्षण दिया जा रहा है।
अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल की राजनीति को डर और हिंसा से मुक्त कराना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित होगा और हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए नारी शक्ति की सक्रिय और पूर्ण भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ वर्ष पहले ‘नारी शक्तिवंदन अधिनियम’ पारित किया गया था, जिसे सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मिला था। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। मोदी के अनुसार, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी न केवल लोकतंत्र को मजबूत करेगी, बल्कि शासन व्यवस्था की गुणवत्ता में भी सुधार लाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण होगा और सभी दलों को मिलकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए।
Location : West Bengal
Published : 9 April 2026, 1:43 PM IST