हिंदी
IAS तुकाराम मुंढे का खौफ (Img- Pinterest)
Mumbai: अगर आप भी 10 मिनट में फल-सब्जियां और खाने-पीने का सामान घर मंगाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। मुंबई में आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) का हंटर धड़ाधड़ चल रहा है।
इस बार निशाने पर आया है मशहूर क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'ब्लिंक-इट' (Blinkit)। मलाड वेस्ट स्थित कंपनी के डार्क स्टोर पर छापेमारी के दौरान जो नजारा दिखा, उसने एफडीए अफसरों के भी कान खड़े कर दिए।
एफडीए की टीम ने जब मलाड के रामचंद्र लेन स्थित ब्लिंक-इट के वेयरहाउस की जांच की, तो वहां बेची जाने वाली ताजी सब्जियों और फलों पर ढेर सारे कॉकरोच रेंगते मिले। इतना ही नहीं, स्टोर में भारी गंदगी और एक्सपायर हो चुका खाने का सामान भी पाया गया।
नियमों की धज्जियां उड़ते देख विभाग ने बिना देर किए इस डार्क स्टोर का फूड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। अब निलंबन रहने तक यहां से खाने-पीने की किसी भी चीज की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि, एफडीए ने साफ किया है कि यह कार्रवाई केवल इसी एक डार्क स्टोर पर हुई है।
आईएएस तुकाराम मुंढे की अगुवाई में एफडीए की यह स्ट्राइक सिर्फ ब्लिंक-इट तक सीमित नहीं है। 8 अगस्त को बुलढाणा के रिलायंस रिटेल आउटलेट से फंगस और जिंदा कीड़ों वाली काजू कतली शिकायत के बाद जब्त की गई। इसके अलावा, राज्यव्यापी अभियान चलाकर मिलावटी दूध और डेयरी प्रोडक्ट के खिलाफ एक्शन लेते हुए एफडीए ने 14,378 लीटर नकली दूध-पनीर जब्त किया, जिसकी कीमत 93.26 लाख रुपये है।
बिना नौकरी किए मिला लाखों का वेतन! मुंबई पुलिस के सेवाार्थ सिस्टम में सेंधमार, 10 संदिग्धों पर FIR
एफडीए का यह अभियान इतना बड़ा है कि एकत्र किए गए फूड सैंपलों की जांच के लिए कर्मचारी रविवार को भी लैब में दिन-रात काम कर रहे हैं। इससे पहले अमेजन के भिवंडी वेयरहाउस पर भी रेड मारी गई थी, जिसका मामला अभी बॉम्बे हाई कोर्ट में है। साफ है कि अब किसी भी बड़े ब्रांड को जनता की सेहत से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं मिलेगी।
Location : Mumbai
Published : 11 August 2026, 1:21 PM IST
Topics : Blinkit Blinkit Store Mumbai News Tukaram Mundhe