’10 मिनट में खाना नहीं, कॉकरोच!’: IAS तुकाराम मुंढे के हंटर से थर्राया Blinkit, डार्क स्टोर का लाइसेंस रद्द
मुंबई में IAS तुकाराम मुंढे का ताबड़तोड़ एक्शन! FDA ने Blinkit के मलाड डार्क स्टोर में कॉकरोच व एक्सपायरी सामान मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड किया। 93 लाख का मिलावटी दूध और रिलायंस रिटेल से कीड़ों वाली काजू कतली भी जब्त।