अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया, फिर छोड़ा

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को गुरुवार को मुंबई के मरीन ड्राइव से थोड़ी देर के लिए पुलिस थाने ले जाया गया। वह मरीन ड्राइव पर प्लेकार्ड लहराते हुए देखे गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 October 2026, 12:03 AM IST
google-preferred

Mumbai: कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और कुछ देर के बाद छोड़ दिया। मरीन ड्राइव के पास वह तख्तियां लिए नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मुंबई में होने वाले सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

दीपके अपने कुछ समर्थकों के साथ मरीन ड्राइव पहुंचे थे। उनके साथ मौजूद समर्थकों के हाथों में प्लेकार्ड थे। अधिकारी के अनुसार, एक महिला निरीक्षक समेत पुलिस की एक टीम दीपके के पास पहुंची और उन्हें वैन में बैठाकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले गई।

दीपके को कुछ देर बार पुलिस स्टेशन से छोड़ा गया

अधिकारी ने बताया, "महिला अधिकारी ने पुलिस स्टेशन ले जाते समय उनसे उनकी पहचान और उनके गृह नगर के बारे में पूछा।" पुलिस स्टेशन में दीपके और उनके समर्थकों को प्रतीक्षा क्षेत्र में रखा गया। इसके बाद दीपके को वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए कहा गया। कुछ ही मिनट बाद दीपके पुलिस स्टेशन से बाहर निकल आए। बाहर आते समय वह मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। दीपके को थोड़ी देर हिरासत में रखे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुंबई में आज से एंट्री करना हुआ महंगा: 5 प्रमुख टोल प्लाजा पर 20% तक बढ़ीं दरें, जानिए नई रेट लिस्ट

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति

यह कार्रवाई सीजेपी के 2 अक्तूबर को मुंबई में प्रस्तावित प्रदर्शन से एक दिन पहले हुई। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का एलान किया था। सीजेपी ने पहले 2 अक्तूबर को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।

पुलिस ने इसके पीछे मैदान में पहले से लागू सभा संबंधी प्रतिबंध, जरूरी नागरिक अनुमति नहीं होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका का हवाला दिया। अनुमति नहीं मिलने के बाद अभिजीत दीपके ने प्रस्तावित प्रदर्शन के बजाय "जेल भरो आंदोलन" का एलान किया था। इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों के स्वेच्छा से गिरफ्तारी देने की योजना बताई गई।

मुंबई में आज से एंट्री करना हुआ महंगा: 5 प्रमुख टोल प्लाजा पर 20% तक बढ़ीं दरें, जानिए नई रेट लिस्ट

बिना इजाजत भी विरोध प्रदर्शन

सीजेपी शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने वाली है। मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दीपके ने विरोध प्रदर्शन के बजाय जेल भरो आंदोलन या सामूहिक गिरफ्तारी अभियान की घोषणा की थी।

Location :  Mumbai,

Published :  1 October 2026, 11:55 PM IST

Advertisement