हिंदी
2 अक्टूबर को दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन पर अनुमति का संकट(Img: Pinterest)
New Delhi: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रदर्शन के लिए अब तक कोई अनुमति जारी नहीं हुई है। यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों और विभिन्न संगठनों की ओर से प्रस्तावित है।
आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को लोगों से 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, विपक्ष के अन्य दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी इस मुद्दे पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।
सुल्तानपुर में शिक्षक दंपती की हत्या से मचा हड़कंप, शिक्षक संघ में उबाल; अब आंदोलन की चेतावनी
वहीं, मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी अनुमति नहीं मिली है। मुंबई पुलिस की ओर से संबंधित आयोजकों को बताया गया कि शिवाजी पार्क में सार्वजनिक सभा की अनुमति देने का अधिकार पुलिस के पास नहीं है। इसके अलावा BMC की अनुमति नहीं होने, क्षेत्र में शोर और ट्रैफिक से जुड़ी चिंताओं तथा अस्पतालों तक आपातकालीन आवाजाही प्रभावित होने की आशंका का भी उल्लेख किया गया है।
CJP ने SIR को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 2 अक्टूबर से मुंबई के शिवाजी पार्क से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। संगठन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई है। ये आरोप और मांगें संगठन के पक्ष की हैं, जबकि चुनाव आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को कानूनी प्रक्रिया के तहत लिए जाने की बात कही है।
SIR और Form 6 पर घमासान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दी सुनवाई की तारीख
मुंबई में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में 'जेल भरो आंदोलन' करने की घोषणा की है। दीपके ने कहा है कि यदि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाती है तो संगठन गांधी जयंती के दिन इस तरीके से आंदोलन करेगा।
Location : New Delhi
Published : 29 September 2026, 7:22 PM IST