ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, AAP नेताओं समेत 700 से ज्यादा हिरासत में; दिल्ली में बढ़ी पुलिस सख्ती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इनमें AAP नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह समेत छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हैं। SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर CEC के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।