हिंदी
विपक्षी नेताओं का SIR और CEC के खिलाफ बड़ा मार्च
New Delhi: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मंगलवार यानी आज से शुरू हो गया है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला रहा है। विपक्ष का दावा है कि मार्च में 140 से ज्यादा सांसद शामिल हुए।
INDIA ब्लॉक के सांसद संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक मार्च सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच शुरू होने की योजना है। विपक्ष SIR को लेकर अपनी आपत्तियां और चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें सामने रखेगा।
प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संसद, निर्वाचन सदन और मार्च वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।
INDIA ब्लॉक के इस मार्च से आम आदमी पार्टी और DMK के दूरी बनाने की खबर है। ऐसे में मार्च में शामिल होने वाले दलों और सांसदों की संख्या को लेकर विपक्ष के दावे पर नजर रहेगी। विपक्ष SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने Form 6 में बदलाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि Form 6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि एक अतिरिक्त घोषणा पत्र जोड़ा गया है।
दिल्ली में चुनाव आयोग तक INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है और भाजपा के इशारों पर चल रहा है।अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव आयोग में ही अपना ऑफिस बनवा लेना चाहिए #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SIR #ElectionCommission #BJP #INDIABloc #Trending #Viral @yadavakhilesh @samajwadiparty
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
INDIA Bloc Protest LIVE: Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav का मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल
Rahul Gandhi & Akhilesh Yadav Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल, संसद भवन से निकाला मार्च
#RahulGandhi #Congress #AkhileshYadav #ElectionCommission #BJP #DynamiteNews @yadavakhilesh @RahulGandhi @samajwadiparty @INCIndia https://t.co/36y3Y09noS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के Lodhi Estate में मौजूद हैं। SIR को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। डाइनामाइट न्यूज़ की संवाददाता दीपिका तिवारी से खास बातचीत में सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा, देखिए इस रिपोर्ट में।
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के Lodhi Estate में मौजूद हैं। SIR को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। देखिये डाइनामाइट न्यूज़ की संवाददाता दीपिका तिवारी से खास बात चीत में सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा?
#SIR #SamajwadiParty #SPWorkers #INDIAAlliance #ElectionCommission #DelhiProtest #OppositionProtest #SIR #Parliament @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह समय लोकतंत्र को बचाने और भारतीय संविधान पर कथित हमले के साथ ‘वोट चोरी’ से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा करने का है।
दिल्ली में कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह समय लोकतंत्र को बचाने और भारतीय संविधान पर हमले तथा ‘वोट चोरी’ से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा करने का है
#RaginiNayak #Congress #Democracy #Constitution #VoteChori #ElectionCommission #SIR #INDIABloc #Trending #Viral @NayakRagini
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
राहुल गांधी का EC दफ्तर के पास धरना, INDIA ब्लॉक का CEC के खिलाफ मार्च

नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग को ऐसे फैसले लेने चाहिए, जिनसे उसकी निष्पक्षता पर सवाल न उठे।
अखिलेश यादव ने नागरिकता से जुड़े मामलों में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “बीजेपी को अपना ऑफिस चुनाव आयोग में ही खोल लेना चाहिए।”
नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे INDIA ब्लॉक के मार्च को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेता पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।
राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPI महासचिव डी. राजा समेत INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। बैरिकेड के दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। संसद से करीब 400 मीटर दूर पहला बैरिकेड लगाया गया है।
नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे INDIA ब्लॉक के मार्च को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका। इसके बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताया।
वहीं, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPI महासचिव डी. राजा समेत INDIA ब्लॉक के अन्य वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। बैरिकेड के दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। संसद से करीब 400 मीटर दूर पहला बैरिकेड लगाया गया है।
नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत RAF के जवानों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत RAF के जवानों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
#DelhiTraffic #SansadMarg #INDIAAlliance #DelhiPolice #TrafficUpdate #GyaneshKumar #CEC #ElectionCommission #OppositionProtest #SIR #Parliament @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी सदस्यों को ही नागरिक मानता है आयोग...” अखिलेश यादव ने SIR को लेकर भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
Akhilesh Yadav on Election Commission: बीजेपी सदस्यों को ही नागरिक मानता है आयोग...- अखिलेश यादव
#AkhileshYadav #ElectionCommission #BJP #DynamiteNews @yadavakhilesh @samajwadiparty https://t.co/ohfwaP7Yob
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। RAF के जवान भी मौके पर मौजूद हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, “इलेक्शन कमीशन ने जो किया वो बेहद गलत है और संविधान के खिलाफ है।” इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का विरोध तेज है। दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और RAF के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, "इलेक्शन कमीशन ने जो किया वो बेहद गलत है और संविधान के खिलाफ है।" इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
#GyaneshKumar #CEC #ElectionCommission #SIR #INDIAAlliance #AkhileshYadav #ElectionCommission #OppositionProtest #SIR #Parliament @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए संसद मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत RAF के जवानों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत RAF के जवानों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
#DelhiTraffic #SansadMarg #INDIAAlliance #DelhiPolice #TrafficUpdate #GyaneshKumar #CEC #ElectionCommission #OppositionProtest #SIR #Parliament @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंडिया गठबंधन के नेता थोड़ी देर में संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। मार्च को देखते हुए दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग तक थोड़ी देर में निकलेगा इंडिया गठबंधन के नेताओं का मार्च; चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
#SIR #ElectionCommission #INDIAAlliance #Opposition #Delhi @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने अपना विरोध तेज कर दिया है।
नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
पुलिस की ओर से लोगों को प्रदर्शन वाले मार्गों पर जाने से बचने और आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।
INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। इसके चलते सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। लोगों को प्रदर्शन वाले मार्गों पर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
#DelhiTraffic #SansadMarg #INDIAAlliance #DelhiPolice #TrafficUpdate #GyaneshKumar #CEC #ElectionCommission #OppositionProtest #SIR #Parliament @samajwadiparty @INCIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में SIR को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विपक्ष के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा।
संबित पात्रा ने कहा कि बैलेट पेपर से हुए हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार 11 जिला परिषदों में जीते हैं। उन्होंने इसी का जिक्र करते हुए SIR को लेकर विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए।
देखिए, संबित पात्रा ने SIR और चुनाव आयोग को लेकर और क्या कहा।
दिल्ली में SIR को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच BJP सांसद संबित पात्रा ने 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विपक्ष के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनावों में BJP समर्थित उम्मीदवार 11 जिला परिषदों में जीते हैं
#SambitPatra #BJP #SIR #ElectionCommission #VoterList #GyaneshKumar #Trending #Viral @sambitswaraj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिल्ली स्थित आवास पर सपा सांसदों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता थोड़ी देर में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च में शामिल होंगे।
देखिए, लोधी एस्टेट से डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट।
नई दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मिलने के लिए सपा सांसदों और नेताओं के पहुंचने के सिलसिला जारी; सपा प्रमुख समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता थोड़ी देर में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च में होंगे शामिल। देखिये लोधी एस्टेट से डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट
#AkhileshYadav #SP #SIR #INDIAAlliance #DelhiNewsc @yadavakhilesh @samajwadiparty
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026
नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के मार्च के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने विरोध से दूरी बनाने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में कोई बीच का रास्ता नहीं हो सकता।
इमरान मसूद ने AAP और DMK का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग राहुल गांधी के साथ खड़े नहीं हैं, वे प्रभावी तौर पर बीजेपी के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को लेकर जनता के भरोसे को कमजोर करने का आरोप लगाया।
इमरान मसूद ने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव क्यों कर रही है।
नई दिल्ली Live Update: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल हो सकते हैं।
यह मार्च SIR को लेकर विपक्षी दलों की ओर से आयोजित किया जा रहा है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।
नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 27 कंपनियां पुरुष पुलिसकर्मियों और 4 कंपनियां महिला पुलिसकर्मियों की लगाई गई हैं।
हर कंपनी में करीब 100 से 115 पुलिसकर्मी शामिल हैं। संसद भवन, संसद मार्ग गोलचक्कर और चुनाव आयोग के गेट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। DCP ने ड्यूटी के दौरान बॉडीकैम पहना हुआ था और मौके पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते दिखे।
INDIA ब्लॉक के सांसद आज संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। मार्च को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च से पहले बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मदद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि ‘गणेश जी’ कर रहे हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि देश के मतदाताओं में समझ, ज्ञान और विवेक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विपक्ष पर आतंकवादियों के समर्थन में खड़े होने का आरोप भी लगाया।
संबित पात्रा ने कैप्टन स्मित का जिक्र करते हुए कहा कि लोग देश के साथ खड़े लोगों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे व्यक्ति को वोट देगी जो कहता है, “मैं देश नहीं झुकने दूंगा।”
नई दिल्ली Live Update: SIR को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर ‘Save Democracy’ मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह मार्च SIR को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच निकाला जा रहा है।
Location : New Delhi
Published : 6 October 2026, 10:50 AM IST