हिंदी
बदायूं के बिसौली इलाके में ईद से पहले तीन मासूम बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिवार किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है।
बदायूं में ईद से पहले तीन बच्चे लापता
Badaun: ईद की खुशियों से ठीक पहले बदायूं में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके की रूह तक हिला दी है। शाम के वक्त घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम अचानक ऐसे गायब हुए जैसे जमीन निगल गई या आसमान खा गया। रात होते-होते घरवालों की चीख-पुकार और गलियों में फैली खामोशी ने इस मामले को और भी डरावना बना दिया। पुलिस अब इसे अपहरण के एंगल से देख रही है, जबकि परिवार हर गुजरते पल के साथ किसी अनहोनी की आशंका में डूबता जा रहा है।
बदायूं जिले के बिसौली कस्बे की नई बस्ती, वार्ड-17 स्थित ईदगाह रोड पर मंगलवार 18 मार्च की शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शाम करीब छह बजे तीन बच्चे घर के बाहर खेलने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, परिजनों की चिंता घबराहट में बदल गई और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
बदायूं और बरेली में ईद पर दिखी एकता की मिसाल, शांतिपूर्ण माहौल में नमाज; लोगों ने गले मिलकर दी बधाई
लापता बच्चों में नूर मोहम्मद के दो बेटे आहिल (10 वर्ष) और रसूल अहमद (8 वर्ष) शामिल हैं। इनके साथ उनका चचेरा भाई आरिश (14 वर्ष) भी गायब है। तीनों बच्चों को आखिरी बार मोहल्ले की रहने वाली बुआ यास्मीन के साथ देखा गया था। यास्मीन के मुताबिक वह बच्चों को इफ्तार से पहले बाहर खेलता छोड़कर घर लौट आई थीं, लेकिन उसके बाद बच्चों का कोई पता नहीं चला। यही आखिरी सुराग अब पूरे मामले की जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
परिवार की आशंका और तेलंगाना कनेक्शन
परिजनों ने पुलिस को एक अहम जानकारी दी है, जिसने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। उनका कहना है कि तीनों बच्चे पहले भी तेलंगाना के नेल्लोर स्थित राहताबाद शरीफ दरगाह जा चुके हैं। इतना ही नहीं, बच्चे अक्सर वहां जाकर ‘कमाने’ की बात किया करते थे। इसी शक के आधार पर परिवार ने बच्चों की तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए दरगाह से जुड़े लोगों को भेजी हैं, ताकि अगर बच्चे वहां पहुंचें तो तुरंत सूचना मिल सके। हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र पुंडीर के मुताबिक बच्चों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बदायूं में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई अल्टो कार; कई घायल
ईद-उल-फितर जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले हुई इस घटना ने पूरे इलाके की रौनक को फीका कर दिया है। जहां पहले गलियों में बच्चों की चहल-पहल और त्योहार की तैयारी का उत्साह नजर आता था, वहीं अब सन्नाटा पसरा हुआ है।