Mumbai News: घाटकोपर में रातोंरात पुलिस का बड़ा एक्शन, मोबाइल फोन ने खोला ऐसा राज, 7 संदिग्धों की गिरफ्तारी से खलबली

मुंबई के घाटकोपर इलाके में पुलिस ने 7 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जो देश में अवैध रूप से रह रहे थे। उनके मोबाइल फोन में बांग्लादेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 21 November 2026, 9:39 AM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसके चलते पूरे शहर में हड़कंप मच गया। बता दें कि मुंबई पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिक आखिरकार पकड़ लिया। यह कार्रवाई घाटकोपर वेस्ट में एंटी टेररिज्म सेल ने किया है।

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ये विदेशी नागरिक 10 महीनों से बिना किसी अनुमति से भारत में ठहरे हुए थे। जब उन्हें पता चला कि मुंबई में 7 बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं तो वह तुरंत कार्रवाई में जुट गए। इन सभी को पुलिस ने जागृति नगर इलाके में दिशा अस्पताल के पास संत तुकाराम ब्रिज से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे बताया कि 7 लोगों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जांच की और इस जांच उन्हें यह पता चला कि यह सातों बांग्लादेशी नागरिक भारत में बिना किसी के परमिशन के रह रहे थे। वहीं इन्हें यहां रहते हुए 10 महीने हो चुके हैं। पुलिस अब इन सातों बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों और भारत में प्रवेश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 खिलाड़ियों को किया ट्रेड, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

मोबाइल फोन में मिले ये दस्तावेज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उन्हें उनके जन्म प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय पहचान पत्र और मोबाइल फोन नंबर मिले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी डोंबिवली पश्चिम के गरीबाचा वाडा इलाके में रह रहे थे।

बांग्लादेशी नागरिक (Img- X)

ऐसे में पुलिस संबंधित अधिकारियों को एक रिपोर्ट सौंपने की तैयारी कर रही है, ताकि उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

MHADA के 110 फ्लैटों को लेकर भी उठा था मामला

इससे पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में म्हाडा (MHADA) के 110 फ्लैटों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बने इन फ्लैटों पर कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

सोमैया ने सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच की मांग की। हालांकि, इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी जांच के नतीजे सार्वजनिक किए गए हैं।

मुंबई में प्रिंस विलियम और केट का देसी अंदाज, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट, अब PM मोदी से होगी मुलाकात

पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कब्जे का लगाया था आरोप

किरीट सोमैया के आरोपों के अनुसार, इन फ्लैटों के लिए आवेदन हिंदुओं के नाम पर किए गए थे, लेकिन बाद में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए इनका लाभ अन्य लोगों को हस्तांतरित कर दिया गया। सोमैया ने अन्य फ्लैटों के संबंध में कई और लोगों के नाम भी बताए हैं। इन दावों की पुष्टि केवल जांच के बाद ही हो सकती है।

Location :  Mumbai

Published :  21 November 2026, 9:38 AM IST

Advertisement