यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अफसरों का तबादला, महराजगंज समेत इन 13 जिलों के कप्तान बदले

उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एक आईजी और 26 एसपी रैंक के कुल 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 30 March 2026, 9:20 PM IST
google-preferred

New Delhi: उत्तर प्रदेश पुलिस में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया, जिसमें 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस लिस्ट में 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। खास बात यह है कि 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जिससे कई जिलों की कानून-व्यवस्था की कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

PAC और अन्य यूनिट्स में भी बदलाव

इस फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों को पीएसी और विशेष इकाइयों में भी भेजा गया है। बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में तैनात किया गया है। वहीं चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश द्विवेदी को सेनानायक पीएसी अलीगढ़ बनाया गया है, जबकि विद्या सागर मिश्रा को पीएसी सीतापुर की कमान मिली है।

कई जिलों में नए एसपी की तैनाती

फिरोजाबाद में आदित्य लांग्हे को एसपी बनाया गया है, जबकि एटा में ईला मारन को एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। शाहजहांपुर में सौरभ दीक्षित, अमरोहा में लाखन सिंह यादव और जालौन में विनय सिंह को तैनात किया गया है।

महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यूपी पुलिस एसआई भर्ती एग्जाम, 6202 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

देखें पूरी लिस्ट

➡चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए
➡राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़
➡प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय
➡विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर
➡राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक PAC मेरठ
➡आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए
➡ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए
➡डॉ दुर्गेश कुमार सेनानायक SSF अयोध्या
➡रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा
➡सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर
➡सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए
➡डॉ दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट
➡निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद
➡विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच बने
➡लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा बनाए गए
➡विनय सिंह एसपी जालौन बने
➡शशांक सिंह एसपी महोबा बनाए गए
➡शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज बनाए गए
➡आकाश पटेल एसपी चंदौली बनाए गए
➡सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी बनाए गए
➡मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर बने
➡आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़ बनाए गए
➡अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बने
➡श्याम नारायण सिंह सेनानायक, एसडीआरएफ बनाए गए
➡अमित कुमार आनंद पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ
➡कमलेश बहादुर पुलिस अधीक्षक, मऊ
➡महादिक अक्षय संजय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मुज़फ्फरनगर

रायबरेली में पुलिस विभाग में फेरबदल, 6 निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले

लखनऊ और अन्य शहरों में भी बदलाव

राजधानी लखनऊ में भी बदलाव देखने को मिला है, जहां डॉ. दीक्षा शर्मा को डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। वहीं शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा आकाश पटेल को चंदौली और सत्य नारायण प्रजापति को कौशांबी की जिम्मेदारी दी गई है।

तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश

सरकार की ओर से सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 30 March 2026, 9:20 PM IST

Advertisement