हिंदी
जनपद रायबरेली में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। रविवार को पुलिस मीडिया सेल द्वारा स्थानांतरण की पहली सूची जारी की गई, जिसमें कुल 6 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।
रायबरेली में पुलिस विभाग में फेरबदल ( Img: Google)
Raebareli: जनपद रायबरेली में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार द्वारा निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। रविवार को पुलिस मीडिया सेल द्वारा स्थानांतरण की पहली सूची जारी की गई, जिसमें कुल 6 पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक संजय कुमार को प्रो पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना में तैनात किया गया है। वहीं निरीक्षक विंध्य विनय को प्रभारी निरीक्षक थाना मिल एरिया से हटाकर प्रो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेजा गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक बाल हिंदू गौतम को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सलोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी को अतिरिक्त निरीक्षक सलोन से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
UP Crime: रायबरेली में रिवाल्वर से गोली मारकर युवक ने किया ये हाल, मचा हड़कंप
उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए एसआई बाकी इस मित्र को पुलिस लाइन से एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
अफवाहों का खेल खत्म! रायबरेली में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं… प्रशासन का बड़ा दावा
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को आगामी समय में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।