हिंदी
रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
रिवाल्वर से गोली मारकर की युवक ने आत्महत्या
Raebareli: रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
क्या है पूरी घटना?
मृतक की पहचान शैलेंद्र प्रताप यादव पुत्र बृजपाल सिंह उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो थाना चंदापुर क्षेत्र के टीशा खानापुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक महाराजगंज कस्बे में किराए के कमरे में रह रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
हरचंदपुर थाने में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
रायबरेली जिले के हरचंदपुर कस्बे में आज 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाना परिसर में चल रहे समझौता वार्ता के दौरान एक 22 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष), पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है।
मौके पर अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रिया का किसी युवक के साथ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों को हरचंदपुर थाने में सुलह-समझौते के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान बातचीत के बीच अचानक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद युवती को उसके पिता कमलेश कुमार द्वारा आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल, रायबरेली पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, इस पूरे मामले में युवती के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने पुलिस की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई और कथित तौर पर लड़के को थाने से भगा दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर तीन दिन पहले जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद ही आज दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई इस पर बयान जारी नहीं किया है