महराजगंज जेल में ऐसा अचानक क्या हुआ? जिला जज के साथ डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे
महराजगंज जिला कारागार में जिला जज, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गई और मानवाधिकार, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ विधिक सहायता को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।