गाजियाबाद में आधी रात को चली तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 65 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

गाजियाबाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। 65 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए, जिनमें 47 दरोगा शामिल हैं। दो वर्ष की तैनाती पूरी करने वाले कर्मियों को नए थानों, चौकियों और सर्किलों में भेजा गया, जबकि पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को फील्ड पोस्टिंग देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 July 2026, 8:43 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस विभाग में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस अधिकारी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने 65 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी करते हुए कई थानों, चौकियों और सर्किलों में नई तैनाती दी है। तबादला सूची में सबसे अधिक 47 दरोगा शामिल हैं। इसके अलावा काफी कांस्टेबलों के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।

दो वर्ष पूरे होने पर बदली तैनाती

जिन पुलिसकर्मियों की एक ही स्थान पर तैनाती के दो वर्ष पूरे हो चुके थे। उन्हें नई जगह भेजा गया है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और सर्किलों में नियुक्त किया गया है। विभाग का मानना है कि समय-समय पर होने वाले ऐसे तबादलों से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहती है और पुलिस व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है।

देवरिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP R. अभिजीत ने देर रात जारी की पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची

पुलिस लाइन से भी कई दरोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। इनमें से कई को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अन्य को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनाती दी गई है। लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग देकर उन्हें कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जरूरत और अनुभव के आधार पर यह नियुक्तियां की गई हैं।

 

Location :  Ghaziabad

Published :  8 July 2026, 8:43 AM IST

Advertisement