हिंदी
कई अधिकारियों का तबादला (फोटो सोर्स गूगल)
New Delhi: दिल्ली सरकार ने राजधानी के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस और डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह तबादले बुधवार, 20 अगस्त 2025 को जारी एक आधिकारिक आदेश के जरिए किए गए, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में महेंद्र नाथ तिवारी को संयुक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली रेंज) बनाया गया है, जबकि असलम खान को संयुक्त पुलिस आयुक्त (सिक्योरिटी) की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंकज कुमार को डीसीपी (क्राइम) बनाया गया है।
| क्रम | अधिकारी का नाम | पहले पद | नया पद |
|---|---|---|---|
| 1 | महेंद्र नाथ तिवारी (IPS-2004) | संयुक्त सीपी/सिक्योरिटी | संयुक्त सीपी/नई दिल्ली रेंज |
| 2 | विजय सिंह (IPS-2005) | संयुक्त सीपी/ट्रांसपोर्ट | संयुक्त सीपी/नॉर्दर्न रेंज |
| 3 | डुम्बरे मिलिंद महादेव (IPS-2006) | ऑन अराइवल | संयुक्त सीपी/ट्रांसपोर्ट रेंज |
| 4 | असलम खान (IPS-2006) | संयुक्त सीपी/विजिलेंस | संयुक्त सीपी/सिक्योरिटी |
| 5 | दीपक पुरोहित (IPS-2007) | संयुक्त सीपी/नई दिल्ली रेंज | संयुक्त सीपी/सिक्योरिटी (PM) |
| 6 | राजीव रंजन सिंह (IPS-2010) | संयुक्त सीपी/नॉर्दर्न रेंज | OSD टू सीपी दिल्ली |
| 7 | गुगुलोथ अमृथा (IPS-2011) | एडिशनल सीपी/EOW | एडिशनल सीपी/विजिलेंस |
| 8 | मोहम्मद अख्तर रिज़वी (IPS-2011) | एडिशनल सीपी/सिक्योरिटी | एडिशनल सीपी/PCR |
| 9 | शरद भास्कर दराडे (IPS-2013) | डीसीपी/ट्रैफिक | डीसीपी/वेस्ट डिस्ट्रिक्ट |
| 10 | विचित्रा वीर (IPS-2013) | डीसीपी/वेस्ट डिस्ट्रिक्ट | डीसीपी/IGI एयरपोर्ट |
| 11 | मोहम्मद इरशाद हैदर (IPS-2013) | ऑन अराइवल | डीसीपी/EOW |
| 12 | जितेन्द्र मणि (IPS-2016) | डिप्टी डायरेक्टर/दिल्ली पुलिस अकादमी | डीसीपी/सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी |
| 13 | विक्रम के. पोरवाल (IPS-2016) | डीसीपी/EOW | डीसीपी/ट्रैफिक |
| 14 | कृष्ण कुमार (DANIPS-2008) | डीसीपी/4th बटालियन DAP | डीसीपी/स्पेशल सेल |
| 15 | पंकज कुमार (DANIPS-2009) | डीसीपी/PCR | डीसीपी/क्राइम |
| 16 | पवन कुमार (DANIPS-2009) | डीसीपी/सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी | डीसीपी/PCR |
| 17 | धीरेंद्र प्रताप सिंह (DANIPS-2010) | डीसीपी/ट्रैफिक | डीसीपी/4th बटालियन DAP |
| 18 | सुभोध कुमार गोस्वामी (DANIPS-2010) | डीसीपी/ट्रैफिक | डीसीपी/EOW |
दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिन अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, उनसे बेहतर प्रबंधन और जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन की उम्मीद की जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 20 August 2025, 6:23 PM IST
Topics : Big News Breaking News Delhi News IPS Transfer News